परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर के समीप से पुलिस ने 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि गस्ती के दौरान सिसवन ढाला के समीप लक्ष्मीपुर में देखा गया कि एक बाइक लेकर दो युवक खड़े हैं और बाइक पर उजला बोरा में कुछ है. सक के आधार पर पुलिस जीप रोकी गई तो दोनों शराब तस्कर बाइक और बोरा छोड़ भागने लगे जहां जवानों के सहयोग से एक तस्कर को पकड़ लिया गया.
वहीं तलाशी के दौरान बोरे से पांच -पांच लीटर के आठ प्लास्टिक में रखें महुआ शराब बरामद किए गए. यानी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई. वहीं एक तस्कर भागने में सफल रहा है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर निवासी स्व०मड़ई चौधरी के पुत्र अशोक यादव के रूप में की गई .वही फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…