परवेज अख्तर/सिवान: आरजेडी के दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा का टिकट नहीं दिए जाने से नाराज समर्थकों ने शुक्रवार को सीवान में राजद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए समर्थकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी ने हिना शहाब का टिकट काटकर फैयाज अहमद को उम्मीदवार बना दिया। वहीं हिना शहाब ने भी अपनी बात रखने के लिए मीडिया के सामने आईं।
हिना शहाब ने कहा कि पूरे बिहार के लोग मेरे अपने हैं और मैं भी उनको अपने परिवार का हिस्सा मानती हूं। मैं सबके साथ चर्चा करुंगी, इसके बाद जो भी लोगों की इच्छा होगी, उस पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान आरजेडी छोड़ने को लेकर चल रहे कयासों पर भी हिना शहाब ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि आवाम की आवाज को सुनने के बाद ही आरजेडी छोड़ने का फैसला लिया जाएगा।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शहाबुद्दीन के निधन के बाद से ही जिस तरह से आरजेडी ने शहाबुद्दीन से दूरी बनाकर रखी है, उसके बाद से हिना शहाब के जेडीयू में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अब सही समय है कि हिना शहाब इस मामले में बड़ा निर्णय ले सकती हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…