Categories: पटना

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, गंगा में नहाने के दौरान MBBS छात्र समेत 3 डूबे, तीनों का शव बरामद

पटना: बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के बटेश्वर स्थान में गंगा में स्नान करने के दौरान एमबीबीएस छात्र सहित तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी है। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। घटना के बाद घाट किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार पीरपैंती के टोपरा टोला निवासी प्रमोद राय के पुत्र का मुंडन कार्यक्रम था। उसी दौरान रोहित, राहुल और शिवम गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों का शव बरामद किया गया। मृतक राहुल व रोहित सगे भाई थे तथा चचेरे भाई के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रोहित कोलकाता में एमबीबीएस की पढ़ाई करता था। राहुल बीसीए और शिवम आठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों भागलपुर में ही रहकर पढ़ाई करते थे।

बताया जा रहा है कि गांव से परिजनों के आने के पहले तीनों युवक बटेश्वर स्थाान पहुंचकर स्नान कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सहित अन्य अधिकारी बटेश्वर स्थान पहुंच गये हैं। घाट पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026