परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वां एवं मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट पर जांच कर एक स्कार्पियों एवं एक आटो से 46 कार्टन शराब बरामद की। वहीं चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि पर्व को लेकर चार विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब बरामद कर रही है।
इस दौरान एक स्कार्पियों एवं एक आटो से 415.800 लीटर शराब को बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों में सारण जिला के दाउदपुर निवासी संजित कुमार सिंह, भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा निवासी राजन कुमार, सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर बाजार निवासी पंकज कुमार एवं सोनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी चक निवासी अर्जुन साह शामिल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…