जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में गुरुवार को एक चार मंजिला मकान में किराए पर रहे रहे प्रेमी ने पुलिस को देखते ही पड़ोस के दो मंजिले छत पर छलांग लगा दी, पुलिस उसे घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराई है जहां उसका इलाज चल रहा है।घायल की पहचान गोपालगंज के सिधवलिया थाना जलालपुर निवासी सह चिकित्सक गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जीबी नगर के पुरानी बाजार स्थित एक चार मंजिला मकान में ग्रामीण चिकित्सक गोपालगंज के सिधवलिया थाना जलालपुर निवासी गुड्डू कुमार और बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बरहिमा निवासी काजल कुमारी रहते थे। बताते हैं कि गुड्डू कुमार दिघवा दिघौली में अपना क्लीनिक चलाता था,जहां पर काजल कुमारी कंपाउंडर का काम करती थी।
दोनों में प्रेम हो गया और दोनों दो माह पूर्व तरवारा बाजार स्थित पुरानी बाजार में किराए के मकान में रहने लगे।वहीं गुड्डू कुमार की शादी पूर्व में हो चुकी है। गुड्डू कुमार की पहली पत्नी ने जीबी नगर थाना को सूचना दी तो पुलिस ने उक्त मकान में पहुंच कर दोनों को हिरासत में लेने का प्रयास किया, तभी पुलिस को देखते ही गुड्डू कुमार ने पड़ोस के दो मंजिला छत पर छलांग लगा दी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई। वहीं पुलिस ने प्रेमिका काजल कुमारी को हिरासत में ले ली है।चर्चाओं की मानें तो गुड्डू और काजल कुमारी ने दो माह पूर्व न्यायालय में शादी भी कर ली है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घायल गुड्डू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…