परवेज अख्तर/सिवान: अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पहली घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी मोड़ की है, जहां तेज़ बारिश के दौरान दो बाइक अनियंत्रित होकर टक्करा गई, जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों की पहचान जीरादेई निवासी सुभाष महतो, निकेश महतो व अनीश कुमार के रूप में हुई है.
घायलों ने बताया की गांव से सीवान दुकान का सामान खरीदने के लिए जा रहे थे, तभी अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई . वही दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के सोनार टोली की है, जहां ऑटो और साईकिल की टक्कर हो गई. जिसमे साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया .घायल की पहचान अमलोरी निवासी नरेश यादव के रूप में हुई है. घायल ने बताया की सड़क किनारे घर में दूध देकर निकल रहा था तभी तेज़ गति से आ रहा ऑटो ने धक्का मार कर फरार हो गया स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…