सिवान: तुरहा विकास मंच ने शनिदेव महाराज की वार्षिक पूजा का किया आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के पत्रकार भवन में गुरुवार को तुरहा विकास मंच सीवान की बैठक हुई. इसमें 06 अगस्त को सूर्य पुत्र शनिदेव महाराज का वार्षिक पूजा का आयोजन करने को लेकर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजा का आयोजन गोपालगंज मोड स्थित टाउन हॉल में होगा. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य लालबाबू प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम के दिन सबसे पहले शनिदेव की पूजा अर्चना की जाएगी. इसके बाद समाज से जुड़े वैसे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा. जिन्होंने वर्ष 2022 के मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उर्तीण हुए है. इसके अलावा समाज के सभी त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाना है.

इनके साथ ही चिकित्सक, सरकारी कर्मी और समाज हित में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा. सभी लोगों के बीच हरियाली के उद्देश्य से पौधा का भी वितरण किया जाएगा, ताकि अपने घर पर जाकर अपने आस पास पौधरोपण करेंगे. ताकि हरियाली बढ़ सके. कहा कि पेड़ मानव व जीव-जन्तु के लिए अनमोल है। इसके बिना हमलोग सांस नहीं ले सकते. हर व्यक्ति को पौधा जरूर लगाना चाहिए. मौके पर राजन साह, रामप्रवेश प्रसाद, बबलू साह, शर्माजी साह, अनिल कुमार, अशोक प्रसाद, लालबाबू साह, सुरेंद्र तुरहा, संतोष कुमार साह, भगवान साह, विकास कुमार, अमरजीत साह, वाल्मीकि साह, अर्जुन साह, मुन्ना कुमार, दीलिप साह, आलोक कुमार, कृष्णा कुमार साह, राजाराम साह, संदीप कुमार, विजय कुमार साह मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026