सिवान: अलग अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दो अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में गुरुवार की सुबह चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर की है। जहां एक बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित कार ने धक्का मार दिया। गिरने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज हुआ। घायल कि पहचान जीरादेई निवासी मोहन कुमार एवं आलोक सिंह के रूप में हुई। बताया जाता है कि मोहन एवं आलोक घर से शहर आ रहे थे।

अभी वह श्यामपुर बाजार समीप पहुंचे थे कि एक कार के चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र करबल गांव समीप की थी। जहां एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बड़हरिया निवासी एजाज आलम एवं लड्डन मियां के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों घायल एक बाइक पर सवार होकर डाक्टर के पास अपने गांव जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया और दोनों बाइक चालक घायल हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026