परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक ट्रक एवं ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित भंटापोखर गांव के समीप ट्रक व ट्रैक्टर की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार घायलों में दो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव निवासी जबकि एक जीरादेई और चौथा विष्णुपुरवा गांव निवासी था। इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त करते हुए थाना लाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…