परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गंडक हाईस्कूल में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन में धांधली की शिकायत के बाद अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर प्रतिनियुक्त किए गए कर्मचारी द्वारा मामले की जांच की गई। इस दौरान अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कागजात प्रधानाध्यापक घनश्याम द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मचारी देवेंदु मिश्रा के समक्ष प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी कागजातों के सही पाए जाने के बाद प्रतिनियुक्त कर्मचारी द्वारा दुर्भावना से ग्रसित होकर निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड समेत अन्य कागजातों की मांग की जाने लगी। इससे नाराज संबंधित शिक्षकों व प्रतिनियुक्त कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। शोरगुल सुनकर विद्यालय के सभी छात्र क्लास रूम से बाहर निकालकर निकाल गए।
इसको लेकर प्रधानाध्यापक के कार्यालय के पास छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। थोड़ी देर के लिए विद्यालय में शिक्षण कार्य बाधित रहा। हालांकि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विद्यालय के एक शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक की मनमानी से प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षक नाराज हैं। शिक्षकों के दो गुट में बंट जाने से विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में प्रतिनियुक्त कर्मचारी देवेंदु मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों की शिकायत के बाद यह जांच की गई है। जांच के दौरान सभी कागजात सही पाए गए हैं। वहीं विद्यालय से बाहर छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों का डाटा प्राप्त नहीं हुआ। उसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दे दिया गया है कि जल्द ही अन्य साइबर कैफे से रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राएं संबंधित सभी कागजातों को विद्यालय में जमा कर दें ताकि उनके छात्रवृत्ति की राशि भुगतान कर दी जाए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…