बड़हरिया में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, रेफर

रंगदारी को लेकर दिया घटना को अंजाम, 18 अक्टूबर को रंगदारी में 10 लाख रुपये मांगी गई थी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बड़हरिया  प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रंगदारी नहीं दिए जाने को लेकर एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर दिया। फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत कायम हो गया। बदमाशों द्वारा छह राउंड फायरिंग की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां घायल की स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

घायल व्यवसायी की पहचान मननपुरा निवासी मोहन प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। मोहन प्रसाद को सीना और पीठ में गोली लगी थी।बताया जाता है कि माेहन प्रसाद गुप्ता बड़हरिया स्थित अपना कपड़े की दुकान बंद कर जामो रोड स्थित नए घर पैदल जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए उन्हें गोली मार दी।

इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद बदमाश अपनी बाइक से तरवारा बाजार की ओर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली ।ज्ञात हो कि कपड़ा व्यवसायी मोहन प्रसाद गुप्ता से 18 अक्टूबर को रंगदारी में 10 लाख रुपये मांगी गई थी। इस मामले में व्यवसायी ने सावना निवासी सद्दाम हुसैन के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026