परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले में शुक्रवार को अलग अलग सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पहली घटना तरवारा थाना क्षेत्र के चौकी हसन की है. जहां बाइक और साइकल की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान तरवारा थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव निवासी सुल्तान अहमद के पुत्र रफ़ी अहमद के रूप में हुई है. उसने बताया कि वह चौकी हसन से होकर घर जा रहा था. उसी दौरान साईकिल पर सवार वृद्ध को बचाने के दौरान हादसा हो गया.
दूसरी घटना विजयहाता मोड़ की है. जहां ई-रिक्शा ने साईकिल सवार वृद्ध को धक्का मार फरार हो गया. जिसमें साईकिल सवार दो वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान नंदकिशोर साह व सुमंत साह के रूप में हुई है. तीसरी घटना गोपालगंज मोड़ की है. जहां टर्निंग प्वाइंट पर अनियंत्रित बाइक से गिरने से सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान हथुआ निवासी शिव महतो के रूप में हुई है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर सभी घायलों के परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…