परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दस्तक अभियान के तहत जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मणिराज रंजन ने महाराजगंज ब्लाक के गांवों में अभियान का जायजा लिया. देखा कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रही हैं. घरों के बाहर स्टीकर लगाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है. नागरिकों को अपने आसपास गंदे पानी को न एकत्रित होने देने की भी सलाह दी जा रही है. डॉ श्री मणि ने महाराजगंज पीएचसी व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों का हालचाल लिया.
साथ ही स्वास्थ्य टीम को निर्देशित किया कि टीबी, बुखार, कोविड व कुपोषण के संभावित रोगी मिलते ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनके घर के बाहर स्टीकर लगाएं. मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही तत्काल उपचार के लिए ले जाया जाए. उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि टीबी, कुपोषण और मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की तलाश की जाए. इलाज के साथ उनके आसपास बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाई जाए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…