परवेज अख्तर/सिवान: अपर जिला न्यायाधीश षष्टम नरेंद्र कुमार की अदालत ने नाबालिग के अपहरण के मामले में दोषी अभियुक्त को चार साल कारावास दी है। अपहरण कांड के अभियुक्त सुमित पटेल को अदालत ने भादवि की धारा 363 के अंतर्गत दोषी पाते हुए चार वर्ष सश्रम कारावास एवं 10000 रुपये आर्थिक दंड की सजा दी है और अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्त को दो माह अतिरिक्त कारावास की भुगतनी पड़ेगी।
बताया जाता है कि असां थाना अंतर्गत पटेल टोला निवासी एक व्यक्ति की नतिनी परीक्षा देने के लिए गए हुई थी। इसी क्रम में पड़ोसी परिवार के लड़का सुमित पटेल उसे शादी के बहाने बहला- फुसलाकर रास्ते से ही लेकर चला गया। सूचना मिलने पर पीड़िता के नाना ने सुमित पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इस मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष को सुनने के पश्चात अदालत ने अभियुक्त को उपरोक्त सजा दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…