परवेज अख्तर/सिवान: राज्य व्यापी अभियान के तहत जिले में रेबीज रोधी निशुल्क टीकाकरण सह जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को होगा। इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि रेबीज एक अत्यंत ही घातक विषाणुजन्य जुनोटिक रोग है, जो मनुष्यों एवं पशुओं को समान रूप से प्रभावित करती है। लक्षण प्रकट होने के बाद इस रोग की कोई विशिष्ट चिकित्सा उपलब्ध नहीं है। पशु चिकित्सा सेवाओं द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि गुरुवार को पशु चिकित्सालय में अपने पालतू पशुओं (श्वान एवं बिल्ली) का एंटी रेबीज टीकाकरण अवश्य करवाएं एवं रेबीज बीमारी से सुरक्षित रहें।
बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा रेबीज रोग पर नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु जिला व अनुमंडल स्तर तक जागरुकता, प्रचार-प्रसार एवं रेबीज रोधी निशुल्क टीकाकरण होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य के संबंध में उन्होंने कहा कि रेबीज रोग पर नियंत्रण एवं उन्मूलन, रेबीज रोग से होने वाले बहुमूल्य मानव एवं पशुधन की प्राण रक्षा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…