दरौली: स्कार्पियो व बाइक से 53 कार्टन शराब बरामद, तस्कर फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के समीप पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक स्कोर्पियो से 50 कार्टन शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस को देख चालक व तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने एक बाइक के सीट के नीचे छिपाकर लाए जाए रहे तीन कार्टन यानी 27 लीटर शराब भी बरामद किया है। इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दरौली थाना की पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कोर्पियो व एक बाइक मैरवा की ओर से आते दिखा।

तस्कर पुलिस काे देखकर गाड़ी को तेजी से भगाने का प्रयास किए। इस दौरान स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गया। इसके बाद सवार दो लोग उतरकर भागने लगे। यह देखकर बाइक सवार भी अपनी बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उनलोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वे सभी भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान स्कोर्पियो से 50 कार्टन यानी 432 लीटर व बाइक से तीन कार्टन यानी 27 लीटर शराब बरामद कर लिया गया। एसपी ने बताया कि बरामद शराब व वाहनों की जब्ती सूची तैयार कर फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026