सिवान: लोकनायक की पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के अयोध्यापुरी में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर सनातन चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, आंख, लीवर, किडनी, गैस्ट्रो समेत अन्य बीमारियों की जांच कर परामर्श एवं दवा दी गई। ई. मल्ल ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न बीमारियों से संंबंधित करीब 856 मरीज का पंजीयन कर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा उचित परामर्श के साथ दवा वितरण किया गया। मुख्य अतिथि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया के प्राचार्य डा. राजेश बर्णवाल ने कहा कि बीमार व्यक्ति का इलाज करना ईश्वर की पूजा के समान है।

मुख्य वक्ता दयानंद आयुर्वेद मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. प्रजापति त्रिपाठी ने कहा कि खान-पान और संयमित जीवन के अपनाकर हम बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर की अध्यक्षता आरएसएस सिवान जिला संघ चालक डा. विनय कुमार सिंह एवं संचालन प्रियंकर श्रीवास्तव ने किया। शिविर में डा. शांतनु मल्ल विसेन, डा. मनीषा शाही, डा. ऐश्वर्य मल्ल, डा. विनय कुमार सिंह, डा. राजजी सिंह, डा. सौरव मिश्रा, डा. प्रणव प्रकाश राय, डा. रजनीश सिंह, चंद्रशेखर सिह, अभय सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026