सिवान में नाला का पानी बहाने को लेकर पट्टीदारों ने राड से प्रहार कर की अधेड़ की हत्या

  • हत्या के बाद गांव से फरार हैं सभी आरोपित, पुलिस कर रही जांच
  • दो साल पूर्व गोली मारकर हुई थी मृतक के बड़े पुत्र की हत्या

सिवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में शनिवार की देर शाम नाला का पानी बहाने को लेकर उत्पन्न विवाद में पट्टीदारों ने राड से प्रहार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान सिधवल निवासी कृष्णदेव यादव के रूप में हुई है। विवाद का कारण नाले के पानी का पाइप लगाना बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।बताया जाता है कि शनिवार को कृष्णदेव यादव के घरवालों एवं उनके पट्टीदारों के बीच नाले का पानी बहाने के लिए पाइप लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और दोनों तरफ से लाठी डंडे चले थे। इसके बाद दोनों पक्ष थाना गए थे जहांं पुलिस द्वारा उनके बीच सुलह भी करा दिया गया था।

इसके बाद शनिवार की शाम कृष्णदेव यादव के लौटने के बाद विवाद के संबंध में पूछताछ को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे व राड का प्रहार कर कृष्णदेव यादव को घायल कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने गए स्वजनों को भी चोट आईं। इस दौरान कृष्णदेव यादव के पिता शिव बच्चन यादव उर्फ मुनीब का हाथ टूट गया। इधर घायल कृष्णदेव यादव को स्वजन इलाज के लिए सदर अस्पताल गए जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में उनकी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024