सिवान: विश्व हृदय दिवस पर नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में गुरुवार गोपालगंज मोड़ स्थित राजेंद्र उद्यान से एक प्रभात फेरी निकाली गई। रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ अनिल कुमार सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल गौतम, वरीय अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह, जेड ए इस्लामिया महाविद्यालय के रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष संगीता कुमारी तथा राजीव रंजन राजू ने सर्वप्रथम भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का माल्यार्पण कर प्रभात फेरी को रवाना किया। राजेंद्र उद्यान से प्रभात फेरी जेपी चौक पर रुकी जहां जेपी की मूर्ति का माल्यार्पण कर लोगों को हृदय रोग के संबंध में जागरूक किया गया।

प्रभात फेरी में सैकड़ों स्कूली बच्चे, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, महिलाएं तथा बच्चे शामिल हुए। इसके बाद गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। गांधी मैदान में चिकित्सकों की टीम द्वारा वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों का निशुल्क परामर्श दिया गया तथा मधुमेह और रक्तचाप की जांच की गई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस के चेयरमैन ने बताया कि हमें नियमित रूप व्यायाम करना चाहिए तथा रक्तचाप व मधुमेह की जांच करानी चाहिए।

वहीं डॉ विशाल गौतम ने बताया कि यदि चलने में कठिनाई महसूस होती हो, सांस लेने में दिक्कत होती हो, वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ गया हो, आयु 40 की पार कर गई हो ऐसी स्थिति में नियमित जांच कराना अति आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उसका उपयुक्त उपचार आवश्यक है। इस अवसर पर अशोक मिश्रा, अशोक प्रियम्बद, जितेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार यादव ,बलिराम यादव , रामचंद्र राम,अनिल तिवारी, राजा बाबू, राजेंद्र कुमार ठाकुर, पारसनाथ सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद, शंकर प्रसाद, संजय कुमार समय सिटी मोंटेसरी के सैकड़ों विद्यार्थी तथा प्राचार्य अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026