परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित दाहा नदी से पुलिस ने गुरुवार को एक युवक का उपलाता हुआ शव बरामद किया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। शव की पहचान थाना क्षेत्र के भंटापोखर निवासी हंसनाथ कुशवाहा के रूप में की गई। मिली जानकारी अनुसार हंसनाथ बुधवार की सुबह अपने घर भंटापोखर से श्रीनगर स्थित मजार जाने के लिए निकले थे। वे कचहरी स्टेशन से ट्रैक पकड़ कर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से वे नदी में जा गिरे और डूबने से उनकी मौत हो गई।
स्वजनों ने बताया कि बुधवार की संध्या जब हंसनाथ कुशवाहा घर वापस नहीं लौटे तो काफी तलाश ली गई। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कही भी कुछ सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह भी हंसनाथ की तलाशी की गई इसी बीच दोपहर में शव नदी में मिलने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंच कर देखा गया तो शव हंसनाथ का ही था। स्वजनों ने बताया कि हंसनाथ को दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही घर लाया गया स्वजनों में कोहराम मच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…