सिवान: विशेष अभियान चलाकर बस स्टैंड व ढाबा से बाल श्रमिकों को कराएं मुक्त : डीएम

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में श्रम विभाग/ आइटीआई/पालिटेक्निक से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि एक अप्रैल 2017 से लेकर दो अगस्त तक 54 हजार 405 मजदूरों का निबंधन किया गया है। वहीं एक अगस्त से अबतक कुल 12 हजार 632 बीओएसडब्लू निबंधन के लिए आवेदन जेनरेट किया गया है। साथ ही सिर्फ सात बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया है। जिलाधिकारी ने बस स्टैंड एवं ढाबा के दुकानों पर छापा मारते हुए बाल श्रमिकों को रेस्क्यू करने का निर्देश दिया गया। बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 के समीक्षा के दौरान पाया गया कि अबतक कुल 15 मृत मजदूरों के स्वजनों को अनुदान प्राप्त हुआ है।

इसपर डीएम ने सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड के बीडीओ के नेतृत्व में मनरेगा मनरेगा पीओ, जेई, तकनीकी सहायक के साथ 20 अगस्त को बैठक कर उनसे बिहार निवासी मृत प्रवासी मजदूरों के बारे जानकारी लेने की बात कही। साथ ही आश्रितों से संपर्क कर आवेदन जेनरेट करने का निर्देश दिए। साथ ही साथ 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर वैसे निबंधित मजदूरों, जिनके निबंधन का एक वर्ष या उस अधिक हो गया है, को बीओएसडब्लू से संचालित योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करने की बात कही गई। आइटीआई/पालिटेक्निक कालेज की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में एक पालीटेक्निक कालेज संचालित है। आइटीआई के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि आइटीआई कालेजों का आधारभूत संरचना सही हालत में नही है। इसपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी आइटीआई कालेजों का निरीक्षण स्वयं करने की बात कही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026