परवेज अख्तर/सिवान: महिलाओं को सशक्त और समर्थ बनाने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हब का शुभारंभ जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर यह एक बहुत अच्छी पहल है। बताया कि आइसीडीएस डीपीओ तरिणि कुमारी को इसका नोडल बनाया गया है।
महिला एवं बाल विकास निगम की जिला मिशन समन्वयक माधुरी कुमारी ने बताया कि हब महिलाओं के सशक्तिकरण एवं समेकित विकास के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा। हब फार एम्पावरमेंट आफ वीमेन को प्रभावी बनाने के लिए जिला मिशन के माध्यम से कार्य किया जाएगा। हब स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता विकास, श्रम संसाधन, पंचायती राज, गृह विभाग आदि से समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा। मौके पर अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…