सिवान: 17 से 21 मार्च तक ली जाएगी कक्षा एक से लेकर चौथी, छठवीं व सातवीं कक्षा के बच्चों की परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: शैक्षणिक सत्र 2022-23 के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों की परीक्षा और वार्षिक मूल्यांकन का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले में संचालित सभी सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 13 से 16 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा एक से लेकर चौथी, छठवीं व सातवीं कक्षा के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन भी मार्च माह में संपन्न हो जाएगा। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पांचवीं से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर एक से तीन बजे तक आयोजित होगी।

इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि पहली से चौथी और छठी से सातवीं कक्षा के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन 17 से 21 मार्च के दौरान किया जाएगा। वहीं जांच कार्य 23 से 28 मार्च के दौरान अधिकतम पांच कार्य दिवसों में पूरा करना होगा। 100 अंकों की वार्षिक परीक्षा/ मूल्यांकन में सह शैक्षिक गतिविधियों के लिए अंकों का निर्धारण भी किया गया है। सर्वाधिक 15 अंक अभिव्यक्ति में मिलेंगे, जबकि प्रश्न पूछने, खेलकूद, साफ-सफाई, गीत गायन, नेतृत्व क्षमता, सृजनात्मकता में 10-10 अंक का प्रावधान किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026