परवेज अख्तर/सिवान: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को शहर के गांधी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ। मौके पर जिला पुलिस के जवानों सहित बीएमपी के जवानों ने भाग लिया। रिहर्सल के दौरान जवानों में देशभक्ति के जज्बे व उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गांधी मैदान में जवानों ने मार्च पास्ट किया, जबकि जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
इसके पश्चात एसपी शैलेश कुमार सिन्हा संग उन्हाेंने परेड का निरीक्षण किया। अधिकारीद्वय ने मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति, पेयजल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनको सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…