सिवान: टाउन हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश कुमार पर गरजे रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के टाउन हाल में रालोजद का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ई. स्मृति कुमुद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ता सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि यह किसी ने भी नहीं सोचा था कि राजद के आतंक के खिलाफ राजनीति की शुरुआत करने वाले नीतीश कुमार एक दिन उसी राजद के आगे घुटने टेक देंगे। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर बिहार को जंगलराज से बचाने का संकल्प लेना होगा। कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक सीएम की कुर्सी पर हैं, तब तक ठीक है।

जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार हटे तो महागठबंधन ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती प्रदान करने और समाज के हर समुदाय के बीच पहुंचकर पार्टी के सिद्धांत से अवगत कराने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी मजबूती का मंत्र दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मलिक, जिला प्रभारी डा. बाबूलाल सिंह, ब्रजेंद्र पप्पू, प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, युवा जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुष्मिता कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शरीफ नवाज खान, आइटी सेल के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, जिला पार्षद वंदना कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026