परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-थावे रेलखंड पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वां गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई। ट्रेन से युवती की दोनों पैर कट गई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसकी पहचान करने में जुटे रहे। हालांकि देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती रेलवे ट्रक पर खड़ी होकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया कि टड़वां गांव के आस-पास की युवती नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…