सिवान: नवनियुक्त प्रधानाध्यापक का भव्य स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने योगदान कर अपना पदभार ग्रहण किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनिवास यादव ने पदभार हस्तांतरित करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के क्रम में पिठाैरी पंचायत के मुखिया मंकेश्वर मांझी अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न प्रदान कर नए प्रधानाध्यापक का स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करने हेतु दृढ़ संकल्पित हूं, जो आप सभी के सहयोग से सकार हो सकेगा।

निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनिवास यादव ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से आपके सहयोगी के रूप में साथ रहेंगे। स्वागत में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजाराम यादव, उप मुखिया पति डा. संतोष कुमार, शिक्षक हरिवंश कुमार, ललन यादव, अली अकबर, डा. मन्नू राय, संजय कुमार राय, अशोक चौधरी, मुकेश कुमार दुबे, ओमप्रकाश यादव, छोटेलाल मांझी, कंप्यूटर शिक्षिका निशा कुमारी,भगवान यादव, शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव, धर्मशिला कुमारी, उर्मिला कुमारी, सीमा श्रीवास्तव, मदन मांझी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026