परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार की दोपहर आम्रपाली ट्रेन से जीआरपी ने एक नाबालिक को बरामद कर लिया. घटना की सूचना पर पहुंची कंचन सेवा आश्रम संस्था को कागजी कार्यवाई के बाद सौंप दी गई. घटना के संबंध में जीआरपी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली कि आम्रपाली ट्रेन के स्लीपर कोच में एक नाबालिक बैठी हैं. जो डरे सहमे की हालत में हैं. स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही जांच की गई.
जिसमे एक नाबालिक को बरामद की गई. पूछताछ के दौरान उसने बताया की मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव की रहने वाली है. घर परिवार को छोड़कर दूसरे प्रदेश में रहना चाहती हैं. हालांकि 18 वर्ष से भी कम उम्र हैं. घटना की सूचना चाइल्ड केयर के कंचन सेवा आश्रम संस्था को दी गई.मौके पर पहुंची संस्था के रिंकी सिंह व विकास कुमार ने बताया की इसके पूर्व भी दो बार घर छोड़ कर भागने की प्रयास की थी. जिसे संस्था ने सही सलामत उसके परिवार को सौंपी थी. कागजी कार्यवाई पूरा होने के बाद जीआरपी ने संस्था को नाबालिक को सौंप दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…