परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित पुलिस लाइन में एएसआई श्यामदेव प्रसाद के शव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव को नवादा के लिए ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाना है। खबर की जानकारी होने के बाद शव लेने को लेकर एएसआई का बेटा आया था।
ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से नवादा जिले के बरबीघा निवासी श्यामदेव प्रसाद की मौत हो गयी थी। एएसआई पिछले एक साल से नगर थाने में पदस्थापित थे। स्टेशन रोड में पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत मिली थी। इधर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…