सिवान: युवक की मौत मामले में सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • गांव में ही झाड़ीनुमा जगह पर रस्सी के सहारे शव लटका मिला था
  • परिजनों का आरोप विगत दिनों झगड़ा है सुनील की हत्या का कारण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव में शनिवार की शाम सुनील की हुई मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजन का आरोप है कि गांव के ही सात लोगों ने मिलकर सुनील की हत्या की है। मारपीट के बाद हत्या कर शव को रस्सी के सहारे लटकाने के मामले में परिजन ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इधर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृतक के भाई अनिल यादव ने पुलिस को बताया है कि शाम चार बजे के करीब उसके भाई का शव झाड़ीनुमा जगह पर मिलने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि आसपास का घास बिखरा पड़ा था। स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके भाई को घसीटा गया है। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले। उसने बताया है कि विगत दिनों उसपर जानलेवा किया गया था। इस घटना में गांव के कई लोग शामिल थे। मारपीट के बाद उसे धमकी भी दिया गया था कि परिणाम बुरा होगा।

कांड में हैं आरोपित

कांड के आरोपितों में गांव के ही पवन कुमार, संदीप कुमार उर्फ लड्डू खरवार, गुड्डू प्रसाद, पप्पू प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, रामसुदीश प्रसाद, बाल प्रसाद का नाम शामिल है। वहीं सुनील की मौत के बाद ग्रामीण सड़क पर आ गए और जमकर नाराजगी भी जतायी। उनका कहना था कि पुलिस दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026