सिवान: गुड्डू बाबा ने किया डॉ रामेश्वर कुमार को सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: जाने-माने समाजसेवी गुड्डू बाबा ने सिवान के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामेश्वर कुमार से उनके श्री साई हॉस्पिटल परिसर में मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया. बतादें श्री साई हॉस्पिटल में समाजसेवी विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा का आगमन हुआ. गुड्डू बाबा को बिहार के द रियल हीरो अवार्ड से रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने सम्मानित किया है. गुड्डू बाबा से बहुत सारे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई और बिहार में कैसे गंगा को स्वच्छ रखा जाए और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए इस पर भी चर्चा हुई.

इस चर्चा में सोसाइटी हेल्पर ग्रुप के संस्थापक अनमोल कुमार मानवाधिकार महिला विंग स्टेट की चेयरमैन रूपल आनंद और सीवान जिला अध्यक्ष विकास विकास कुमार और सीवान के प्रसिद्ध सिंगर शंभू सोनी भी मौजूद रहे. डॉ रामेश्वर ने गुड्डू बाबा के सराहनीय समाज सेवा के लिए उनका स्वागत पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर किया. बताया कि गुड्डू बाबा जैसे लोग समाज के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है. गुड्डू बाबा द्वारा 70 से ज्यादा जनहित याचिका दायर किया जा चुका है तथा लावारिस लाश को सम्मानजनक अंत्येष्टि के लिए उनकी लड़ाई सदैव मानव जगत के लिए एक वरदान रहेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026