सिवान: पिस्टल लहराते हुए युवक को पुलिस ने दबोचा

पिस्टल व गोली जप्त कर युवक से पुलिस कर रही है पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान पोखरे के समीप स्थित मंदिर के बगल में मंगलवार की संध्या एक युवक को पुलिस ने पिस्टल लहराने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार गांधी मैदान पोखरे के समीप प्रतिदिन संध्या में नशेड़ीयो का जमावड़ा हुआ करता है और नशेड़ी शराब के नशे या गंजा , स्माइक के नशे में धुत होकर गाली-गलौज और आते-जाते लोगों को डराने धमकाने का काम करते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही संध्या हो जाती है तो लोग इस रास्ते से आने जाने में भी कतराते हैं.

मोती स्कूल के समीप कई बार चाकूबाजी या छिनतई की घटनाएं भी घटित हो चुकी है. मंगलवार की संध्या एक युवक को स्माइक के नशे में पिस्टल लहराते हुए लोगो को डरा धमका रहा था.लोग इधर-उधर नहीं भागते तो कई लोगों को मौत की नींद सुला देता तभी किसी ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दिया और नगर थाना गश्ती दल मौके पर पहुंचकर युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया.

नगर इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है.युवक की पहचान प्रभु साह का पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है.हालांकि अभी भी युवक पता बताने से इंकार कर रहा है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस पिस्टल कहां से आई, गोली कहां से आया. इसके संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026