परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण दो घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पहली घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के पिपरिया पुल के समीप की थी, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान असांव थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी शंभू अंसारी व रामनगर निवासी विजय के रूप में हुई।
दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना सराय ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ की है। जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों की पहचान दारौंदा निवासी अंकेश कुमार व सुभाष कुमार के रूप में हुई । जबकि दूसरे बाइक सवार की पहचान तरवारा बाजार निवासी उमेश कुमार व रमेश कुमार के रूप में हुई । सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…