सिवान: मोबाइल छीनने के दौरान युवक को मारा चाकू

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा स्थित बाइक एजेंसी के सामने चकिया रोड जाने वाली गली में सोमवार की देर शाम मोबाइल छीनने के दौरान दो स्मैकर ने एक युवक को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। इस घटना में युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। घायल युवक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के सेमरार गांव निवासी दिवाकर चतुर्वेदी के पुत्र आयुष राज के रूप में हुई। वह महादेवा मिशन में किराये के मकान में रहता है।

मामले में घायल युवक ने बताया कि सोमवार की देर शाम घर जा रहा था। इसी दौरान महादेवा में स्थिति बाइक एजेंसी के सामने चकिया रोड वाली गली में दो युवक पीछे से आए और जेब से पर्स निकाल कर देखने लगे। पर्स में कुछ नहीं मिला तो उसे नाली में फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल छीनने लगा। विरोध करने पर एक ने चाकू मार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान हमलावर दोनों चकिया गांव की तरफ भाग गए।–

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026