सिवान: पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में लक्ष्मण शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, काशीनाथ शर्मा, आदित्य कुमार सहित अन्य महिलाएं शामिल है. घटना के संबंध में लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह मेरा भाई संदीप कुमार शर्मा शौच कर घर लौट रहा था. तभी पहले से घात लगाए सन्नी माली, श्रवण माली, छोटू माली, अजय माली, प्रमेंद्र माली अचानक रॉड, लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले से बचने के लिए मेरे भाई ने हाथ से रोका तो उसका हाथ टूट गया. वह जान बचाकर  घरकर किसी तरह घर आया.

इसके बाद ध्रुव माली, प्रदीप माली, विजय माली, गौरी माली, गणेश माली साजिश के तहत धारदार हथियार तलवार, फरसा एवं लाठी-डंडे लेकर लैस होकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देते हुए घर में प्रवेश कर गए. जान से मारने की नियत से महिला एवं परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने लगे. हम लोग बीच बचाव के लिए गए तो पूरे परिवार के साथ मारपीट भी की. बीच बचाव में आई मेरी पत्नी का कपड़ा फाड़ दिया. यही नहीं मारपीट के क्रम में सन्नी माली एवं 10 से 15 की संख्या में अज्ञात लोग मेरे घर में घुस गया और कमरे में रखे सूटकेस व चांदी और सोने के जेवर सहित कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026