परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा मठिया के रंगवा टोला के स्व रेखा रंगवा के चौकीदार नागेंद्र प्रसाद की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत को लेकर मृतक की पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या-143/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया. विदित हो कि मृत चौकीदार नागेंद्र प्रसाद की पत्नी ममता देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा उसके पति की हत्या की गयी है और आत्महत्या का रुप देने के लिए फांसी पर लटकाया गया है.
विदित हो कि थाना क्षेत्र के जगतपुरा मठिया काली मंदिर के पास नीचे चौकीदार फांसी से लटका हुआ पाया गया था. मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस सक्रिय हो गयी है व मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…