सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में गुरुवार की सुबह तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुवही गांव की थी, जहां गुरुवार की सुबह दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रेमहाता निवासी सागर पासवान एवं वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के मधेपुरा निवासी उमाशंकर पासवान के रूप में हुई ।

घायलों ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी में शामिल होने के लिए बड़हरिया जा रहे थे, इसी दौरान कुवही गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार धक्का मारकर फरार हो गया। दूसरी घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी गांव में हुई, जहां पिकअप की टक्कर कार से हो गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुंहफोरा गांव निवासी रंजीत कुमार, मुकेश कुमार एवं सतीश सिंह के रूप में हुई। तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालचंद हाता समीप हुई, जहां अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गिर गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र चकिया निवासी शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024