सिवान: ईवीएम का संचालन बेहतर ढंग से करने को ले दिया गया हैंड्स आन प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत उप चुनाव 2023 को त्रुटि रहित, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर शहर के आदर्श वीएम मध्य विद्यालय व मध्य विद्यालय कचहरी गांधी मैदान में चल रहा प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा पीठासीन पदाधिकारियों व मतदान पदाधिकारी प्रथम व द्वितीय को मतदान संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से माक पोल और अन्य मतदान कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सभी मतदान कर्मियों से बारी-बारी से हैंड्स आन भी कराया गया, ताकि इसके माध्यम से वे सभी ईवीएम का संचालन बेहतर ढंग से कर सकें।

मतदान कर्मियों को वास्तविक मतदान के पूर्व की तैयारी मौक पोल, अमिट स्याही, मतदाता जिस्टर, स्पेशल टैग, एड्रेस टैग, ग्रीन पेपर सील, स्ट्रीप सील, चैलेज वोट निस्पादन, मतों का लेखा, पेपर सील लेखा, मतदान समाप्ति के बाद सीयू के क्लोज बटन को दबाकर क्लोज करना ही ईवीएम सीलिंग की प्रक्रिया विधिक लिफाफा, गौर विधिक लिफाफा, तीसरा पैकेट, पीठासीन का घोषणा, विजिट सीट आदि के विषय में मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के अंत में सभी वर्क कक्षाओं में आवश्यक प्रपत्र कैसे भरा जाए, इसपर विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि 25 मई को जिले के 19 प्रखंडों के 141 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए 226 मतदान केंद्रोंं पर पंचायत उप निर्वाचन संपादित होना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026