सिवान: राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शैक्षणिक संस्थानों में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड अंतर्गत शहर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, आइसीडीएस की डीपीओ प्रतिभा कुमारी गिरि, समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम सहायक अजय पड़ित, केजीवीभी की अधीक्षक प्रतिभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए दवाइयां दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा गीत-गायन व नाटक सहित अन्य गतिविधियां प्रस्तुत की गई। साथ ही निबंध व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जानकारी के अनुसार छात्रा रूपा कुमारी, अफसाना, पल्लवी एवं पिंकी कुमारी ने जीना है तो पापा गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव विभाेर कर दिया। वहीं लक्ष्मी व करिश्मा कुमारी द्वारा शराबबंदी पर गीत प्रस्तुत की गई। छात्रा संजना कुमारी, अमृता कुमारी, ममता कुमारी द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। छात्रा मैना कुमारी, प्रीति कुमारी, गुनगुन, लक्ष्मी, काजल के साथ अभिभावकों द्वारा दहेज प्रथा पर नाटक प्रस्तुत किया।

निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी अलग-अलग अवसरों पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में मैना ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय व गुनगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कला के क्षेत्र में रूपा ने प्रथम व रिमझिम ने द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय व अमृता ने तृतीय तथा गायन प्रतियोगिता में करिश्मा ने प्रथम, सरोजनी ने द्वितीय व अफसाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में लेखापाल देवाशीष कुमार, राजू कुमार, रानी कुमारी, अफसाना खातून, पूनम देवी सहित छात्राएं उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026