परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर पूर्वी टोला गांव में मंगलवार को विद्युत तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर की पहचान थानाक्षेत्र के मर्दापुर निवासी रामसागर राम के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि बिजली का तार एक लकड़ी की चक्की में लपेटा हुआ था और वहीं गोलू खेल रहा था।
खेलने के दौरान वह विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…