सिवान: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, आपदा को नहीं भेजी कोविड से मृत लोगों की सूची

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत को भी आपदा के तहत शामिल किया गया है। कोविड से हो रही मौत के बाद आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से निर्धारित 4 लाख की सहायता राशि दी जा रही है, लेकिन विभागीय लेटलतीफी के चक्कर में कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को प्रोत्साहन राशि मिलने में देरी हो रही है।

जिला आपदा विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष से अभी तक मात्र 48 मृत व्यक्तियों की सूची प्राप्त हो पाई है। इसमें से 31 मृतकों के आश्रितों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग इसके प्रति कितना लापरवाह बना हुआ है यह इसी बात से स्पष्ट हो जाता है कि अब तक विभाग ने इस वर्ष कोविड से हुई मौत की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध नहीं कराई है।

35 में से 31 मृतकों के परिजनों को दी जा चुकी है प्रोत्साहन राशि

जिला आपदा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में कुल 48 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। इसमें से 35 मृत व्यक्तियों के लिए चार लाख रुपये के हिसाब से 1 करोड़ 40 लाख रुपये विभाग से आवंटित किया गया था। इसमें से 31 मृत व्यक्तियों के परिजनों के बीच 1 करोड़ 24 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि वितरित भी कर दिया गया है। वहीं विभिन्न कारणों से शेष बचे चार व्यक्तियों के स्वजनों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई है। गौरतलब हो कि एक मृतक के अन्य दूसरे जिला नवादा का निवासी होने के कारण प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई। वहीं एक मृतक की पत्नी का अन्यत्र शादी कर लेने, दूसरे मृतक की दो शादियां होने व पूर्व पत्नी से जनित बच्चे तथा दूसरी पत्नी द्वारा आश्रित होने का दावा करने तथा तीसरे मृतका की बैंक विवरणी नहीं मिलने के कारण प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026