परवेज अख्तर/सिवान: जामो थाना मुख्यालय के जामो बाजार में मंगलवार की देर रात करेंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. बताया जाता है कि जामो बाजार स्व राजाराम प्रसाद का पुत्र टिंकू कुमार(16) की मौत मंगलवार की देर रात में करंट लगने से हो गयी. बताया जाता है कि टिंकू बिजली के तार से बैट्री चार्ज कर रहा था. वह चार्ज वाला तार निकालने के वक्त बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गया. परिजनों ने उसका इलाज जामो बाजार के एक निजी क्लीनिक कराया. लेकिन टिंकू की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी.
टिंकू बिजली से आटाचक्की मशिन चलता था. टिंकु कुमार दो भाइयों सबसे छोटा था. बड़े भाई अभिषेक कुमार की उम्र 20 वर्ष था. पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाई मिलकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. टिंकू कुमार के पिता की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है. होनहार टिंकू कुमार पढ़ने में काफी तेज था. टिंकू कुमार कि गरीबी व व्यवहार कुशलता के चलते उसके कोचिंग के टीचर फीस नहीं लेते थे. टिंकू का शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीख-चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…