सिवान: डीएवी कालेज में लगाई गई सेहत प्रदर्शनी, दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के डीएवी पीजी कालेज में शुक्रवार को सेहत केंद्र द्वारा विभिन्न बीमारियों और विकारों के बारे में जागरुकता पैदा करने काे लेकर सेहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. केपी गोस्वामी, डा. अभय कुमार, डा. रीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। डा. अभय कुमार ने बताया कि तमाम ऐसी समस्याएं व हेल्थ समस्याओं होती हैं, जिनके बारे में छात्र-छात्राएं बात नहीं करते। इसकी वजह से वह उन समस्याओं से ग्रसित होकर अपनी पढ़ाई भी प्रभावित करते हैं।

इस दौरान उन्हें समस्याओं से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। विशेषकर छात्राओं को डाइट के बारे में बाल मातृत्व, सुरक्षित मातृत्व, परिवार नियोजन के बारे में बताया गया, स्वयं अपनाने को कहा गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडली में वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. आशुतोष सरन व प्राणिशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. निवेदिता प्रियदर्शनी शामिल थीं। कार्यक्रम में डा. धनंजय यादव, पवन यादव, डा. सत्येंद्र सिंह, डा. रामानुज कौशिक सहित अन्य शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व कर्मीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024