सिवान: संतान की सलामती व दीर्घायु की कामना के लिए माताओं ने किया जिउतिया व्रत

24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर आज करेंगी पारण

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
अश्विन मास की कृष्णपक्ष अष्टमी माताओं ने अपने पुत्र की सलामती के लिए जीवित पुत्रिका व्रत का निर्जला उपवास रखा। शुक्रवार की शाम नदी व तालाब में स्नान कर संतान की दीर्घायु, आरोग्य व कल्याण के लिए पूजा-अर्चना की। पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम में नदी या तालाब में स्नान करने के साथ ही कई महिलाओं ने घर पर भी स्नान कर दान-पुण्य किया। जिले के दरौली स्थित सरयू नदी, गुठनी स्थित छोटी गंडकी नदी, कचनार, गंगपुर, सिसवन, बखरी, मेहंदार सहित शहर के दाहा नदी में भी काफी संख्या में महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर दान-पुण्य किया। इस मौके पर मंदिरों में व्रती माताओं ने जिउतिया व्रत की कथा सुनी। साथ ही अरियार व बरियार के पौधे काे गले लगाया। जीतिया व्रत का विशेष पूजन व कथा श्रवण कर माताओं ने अपने पुत्र की उन्नति, शारीरिक निरोगिता, स्वास्थ्य कामना और सौभाग्य कामना के निमित नियम-संयम से श्रद्धापूर्वक पूजा की।

आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि जिउतिया व्रत पुत्र प्राप्ति व उसके मंगलमय जीवन के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक कथाओं के अनुसार प्राचीन समय में एक चील व सियारिन थी। महिलाओं ने व्रत के मौके पर की दान देकर पितृपक्ष के मध्य में पुत्र की कामना व कुशलता के लिए माताएं जिउतिया का व्रत करती हैं। वहीं जीरादेई, पचरुखी, आंदर, महाराजगंज, भगवानपुर हाट, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, रघुनाथपुर, बड़हरिया, नौतन, मैरवा, हसनपुरा, हुसैनगंज सहित सभी प्रखंडों में माताओं ने जीवित पुत्रिका व्रत रखकर संतान के यशस्वी होने व उनकी कल्याण की कामना की। इधर शनिवार को माताएं पारण कर जिउतिया व्रत का समापन करेंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026