सिवान: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मोदी सरकार के विकास कार्य को सराहा

मोदी के कार्यकाल से पहले की सरकार की दिलाई याद, पहले से बेहतर है मोदी सरकार

परवेज अख्तर/सिवान: केंद्र सरकार के सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के सफलता के 8 साल पूरे होने पर शहर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार की दोपहर 3:00 बजे शिरकत करने पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य मंगल पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल को पिछली कांग्रेस सरकारों से तुलना कर बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि 8 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए कई रास्ते खोल दिए है। सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के चल रही है और सभी का विकास हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पीएम मोदी के आठ वर्षों के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि देश के अंदर 55 सालों तक एक ही पार्टी और एक ही परिवार का शासन रहा है।

इस पार्टी और परिवार ने देश के अंदर जितनी भी योजनाएं बनाईं और जो भी कार्यक्रम चलाए, वे कुछ लोगों को ध्यान में रखकर चलाए थे। इन्होंने देश की गरीबी को खत्म करने के लिए कोई भी कार्यक्रम नहीं चलाया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में लगातार ऐसी योजनाएं आईं कि किसी के लिए विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं किया गया। वोट और तुष्टिकरण के लिए कोई काम नहीं किया गया है। कहा कि विगत 8 वर्ष पहले देश में लग रहा था कि कुछ हो ही नहीं पाएगा लेकिन मोदी सरकार के 8 साल के नेतृत्व में चौमुखी विकास हुआ है। खासकर गरीब तबके के लोगों को सुविधाएं मुहैया की गई है। वही करोना काल में जिस तरह से मोदी सरकार ने कार्य किया वह काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में विधायक,पूर्व मंत्री,महाराजगंज सांसद और पूर्व सांसद सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026