लकड़ी नबीगंज में पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: रविवार को देर शाम लकरी नबीगंज ओपी प्रभारी सुरज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मदारपुर केवाडा  नहर पुल पर दो अपराधियों को एगीनेटर हीरो मोटरसाइकिल और पिस्टल के साथ 4 गोलियों को बरामद किया है. पकड़े गए अपराधी बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपार निवासी पृथ्वीराज सिंह के 27 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और देवनाथ प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र रामबाबू प्रसाद बताए जाते हैं.

यह दोनों अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए केवाडा नहर पुल पर रुके थे. संदेहास्पद लोगों को रुके हुए देखकर किसी के द्वारा थाने में सूचना दे दी गई. आनन-फानन में ओपी प्रभारी दल बल के साथ छापामारी किया. पुलिस को देख कर दोनों मोटरसाइकिल छोड़ भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस वलो ने दौड़ कर उन लोगों को अपने कब्जे में ले लिया. तलाशी के क्रम में पिस्टल और गोली बरामद की गई.

सोमवार को पूछताछ के बाद आर्मस से एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. 6 जुलाई को बसंतपुर क्षेत्र के ही तीन अपराधियों को ओपी पुलिस गोपालपुर में नहर पुल के पास से देसी कट्टा और तीन चाकू के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था! पुलिस की इस कार्यशैली से लोगों में खुशी देखी जा रही है. इन लोगों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में घटे कई कांडों से पर्दा उठ सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026