✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार रक्षा वाहनी स्वयं सेवक संघ जिला इकाई सीवान के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव और सचिव रमेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि रिश्वत देने पर ही होमगार्ड में ड्यूटी मिल रही है। अगर कोई होमगार्ड जवान रिश्वत की राशि नहीं देता है तो उसे ड्यूटी से वंचित करा दिया जाता है। सभी ने भ्रष्टाचार में संलिप्त होमगार्ड जवान पर कार्रवाई की मांग डीएम से की है।अध्यक्ष और सचिव ने डीएम के लिखे पत्र में कहा है कि होमगार्ड के भुलैन्टियर को पिस्टल रखने का अधिकार नही है। उसके बाद भी यहां का एक जवान पिस्टल लेकर घूम रहा है।
इसका तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उसके बाद भी कोई कार्रवाई विभाग के द्वारा नहीं किया जा रहा है। होमगार्ड के भुलैन्टियर जवान की इनकी दबदबा है कि जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है उनको डियुटी से वंचित कर दिया जाता है अभी ताजा उदाहरण है कि गृह रक्षक महादेव मांझी एवं संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल एवं डेलिगेट गणेश सिंह को डियुटी से विरमित कर दिया गया ,जो रिश्वत देते है उन्हे रखा जाता है और जो नही देता है उन्हे हटा दिया जाता है।सभी ने डीएम से मांग किया है कि जिला स्तरीय टीम बनाकर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई किया जाए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…