✍️परवेज़ अख्तर/सिवान
जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा मठिया गांव स्थित शनिचरा बाबा स्थान के पास एनएच 227 ए पर मंगलवार की दोपहर सीवान से तरवारा की तरफ जा रही पिकअप बोलेरो की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. मृतका की पहचान भरतपुरा मठिया गांव निवासी स्व. बादशाह पर्वत की 75 वर्षीय पत्नी मुस्मात तेतरी कुंवर के रूप में की गई.बताया जाता है कि हादसे के वक्त तेतरी कुंवर सड़क पार करके अपने खेत में जा रही थी.तभी सीवान से तरवारा की तरफ जा रही तेज रफ्तार से बोलेरो पिकअप ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया. जिससे मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप बोलेरो के चालक को पीछा कर पकड़ लिया और पिकअप को जप्त कर लिया.महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और स्वजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर तरवारा-सीवान एनएच 227 ए को भरतपुरा मठिया गांव स्थित शनिचरा बाबा स्थान के पास दो घंटों तक जाम कर दिया.जिससे उमस भरी भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो गए.लोग इधर उधर से वैकल्पिक सड़क की तलाश करते हुए जाने को विवश हो गए.
सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार,अवर निरीक्षक कंचन कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुजीत कुमार,आशु कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम को हटवाया और आवागमन सुचारू करवाते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्मार्टम के लिए सीवान भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो पिकअप को जप्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया.इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृत महिला के पुत्र हृदया पर्वत के लिखित शिकायत पर चालक को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पिकअप के चालक को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…