सिवान: तबीयत खराब होने से होमगार्ड जवान की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: धनौती ओपी में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान की तबीयत शनिवार की अलसुबह अचानक खराब हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गुठनी थाना क्षेत्र के ओधी खुर्द तेनुआ गांव निवासी 57 वर्षीय रविंद्र बैठा बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान रविंद्र बैठा शुक्रवार की रात्रि गश्त ड्यूटी कर रहे थे। तभी तकरीबन तीन बजे अचानक उनके पेट में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने पुत्र को दी।

उनका पुत्र तकरीबन चार बजे धनौती ओपी पहुंचा और सदर अस्पताल लाया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना जवानों ने जिला समादेष्टा पदाधिकारी रवि कुमार रूद्र को दी। होमगार्ड जवान के शव को पोस्टमार्टम करा होमगार्ड कार्यालय लाया गया। जहां एसडीपीओ फिरोज आलम और जिला समादेष्टा पदाधिकारी रवि कुमार रूद्र द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद शव स्वजनों को दे दिया गया। मौत के बाद स्वजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024