गुठनी: होमगार्ड के जवानों के भरोसे है श्रीकलपुर चेक पोस्ट

✍️परवेज अख्तर/सिवान: उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा स्थित गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर होमगार्ड के जवानों के भरोसे है। यहां जांच के नाम पर खानापूर्ति होती है। यहां केवल वसूली की जाती है। शुक्रवार के सुबह करीब 10 बजे चेकपोस्ट पर केवल दो-तीन होमगार्ड के जवान व एक चौकीदार ड्यूटी पर तैनात थे जो उत्तर प्रदेश की ओर से बिहार में आनेवाली सभी छोटे-बड़े गाड़ियों से वसूली में जुटे हुए थे। चेक पोस्ट पर टेंट लगाकर एक चौकी व टेबुल समेत करीब पांच कुर्सी रखी गई है जहां एक होमगार्ड का जवान हमेशा कुर्सी पर बैठा रहता है। साथ ही अन्य जवान भी कुर्सी या चौकी पर आसन जमाए रहते हैं। वहीं चेक पोस्ट पर बड़े-बड़े चार ब्रेकर बनाए गए हैं जिसपर छोटी- बड़ी सभी गाड़ियों की गति धीमी करना मजबूरी है, अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। ब्रेकर पर गाड़ी धीमी होते ही होमगार्ड के जवान गाड़ियों के पास जाकर अपना निर्धारित राशि लेकर पुनः टेंट में बैठ जाते हैं बाकी किसी पदाधिकारी को देखते ही टोपी लगाकर जांच में जुट जाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर 15 होमगार्ड के जवान के साथ दो पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसमें पांच जवानों की टीम बनाकर ड्यूटी लगातार की जाती है। इसके बावजूद शराब तस्करी समेत बालू, गिट्टी, पशु तस्करी भी बेधड़क चल रहा है। इसमें कहीं न कहीं चेक पोस्ट पर तैनात जवान समेत पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं। होमगार्ड के जवानों ने बताया कि दोपहर के बाद पदाधिकारी आते हैं। बाकी 24 घंटे होमगार्ड के जवान ही तैनात रहते हैं।

हमेशा खराब रहता है सीसी कैमरा :

श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सीसी कैमरा हमेशा बंद ही रहता हैं। वहां सिर्फ दिखावे के लिए सीसी कैमरा लगा है, क्योंकि चेक पोस्ट के पास न तो कोई बिजली का खंभा है और ना ही कनेक्शन। इस कारण दूर से केबल के माध्यम से बिजली चेक पोस्ट पर लाया जाता हैं। केबल टूटने या खराब होने की स्थिति में सीसी कैमरा बंद ही रहता हैं। कई दिनों से खराब सीसी कैमरा को शुक्रवार को चालू किया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां होमगार्ड के जवान ही सीसी कैमरा भी चलाते हैं। यहां वाहन जांच, वसूली, सीसी कैमरा समेत सभी कार्य होमगार्ड के जवानों के भरोसे ही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि उत्पाद विभाग से होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। थाना की टीम भी हमेशा चेकपोस्ट पर गश्त करती रहती है। गुठनी थाने से एक चौकीदार भी तैनात किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026